प्रश्‍न 1. हाल ही में केंद्र सरकार ने रोहतांग दर्रे का नाम बदलकर __ कर दिया है?
क. मोदी सुरंग
ख. अमित शाह सुरंग
ग. अटल सुरंग
घ. पटेल सुरंग

उत्तर: ग. अटल सुरंग – हाल ही में केंद्र सरकार ने रोहतांग दर्रे का नाम बदलकर “अटल सुरंग” कर दिया है. मनाली को लेह से जोड़ने वाली रोहतांग सुरंग अब अटल सुरंग के रूप में जानी जाएगी.

प्रश्‍न 2. हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगा प्रसाद विमल हाल ही में __ में निधन हो गया है?
क. भारत
ख. श्रीलंका
ग. बांग्लादेश
घ. नेपाल

उत्तर: ख. श्रीलंका – हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगा प्रसाद विमल हाल ही में श्रीलंका में 80 वर्ष की आयु में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. वे लेखक के साथ-साथ अनुवादक और जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर थे.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस राज्य सरकार ने रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति बढाकर 60 वर्ष कर दी है?
क. दिल्ली सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. तेलंगाना सरकार
घ. केरल सरकार

उत्तर: ग. तेलंगाना सरकार – तेलंगाना सरकार ने हाल ही में रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है. राज्य सरकार कार्गो और पार्सल सेवाएं आरंभ करे जिससे अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले सके.

प्रश्‍न 4. केंद्र सरकार के द्वारा जारी गुड गवर्नेंस सूचकांक में भारत के किस राज्य को पहला स्थान मिला है?
क. ओडिशा
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. तमिलनाडु

उत्तर: घ. तमिलनाडु – केंद्र सरकार के द्वारा जारी गुड गवर्नेंस सूचकांक में भारत के तमिलनाडु राज्य को पहला स्थान मिला है. तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश का स्थान मिला है.

प्रश्‍न 5. हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-19 में बैंकिंग फ्रॉड 74 फीसदी बढ़कर 71,543 करोड़ रुपए के हुए है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. स्कॉटलैंड बैंक
ग. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया
घ. बैंक ऑफ़ बड़ोदा

उत्तर: ग. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया – हाल ही में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-19 में बैंकिंग फ्रॉड 74 फीसदी बढ़कर 71,543 करोड़ रुपए के हुए है. रिपोर्ट के मुताबिक, धोखाधड़ी के कुल मामलों में 55.4% सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से जुड़े थे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy link