• हाल ही में जिस बैंक ने ‘अमेजन एलेक्सा’ और ‘गूगल असिस्टेंट’ पर अपनी वॉयस बैंकिंग (बोल कर निर्देश देने) सेवा शुरू की है- आईसीआईसीआई बैंक

• संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया है- टीएस तिरुमूर्ति

• हाल ही में जिस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 18 लाख से अधिक अकुशल कामगारों को रोजगार मुहैया कराकर राज्यों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है- छत्तीसगढ़

• कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) को अब आधिकारिक तौर पर जिस मंत्रालय के अधीन लाया गया है- जल शक्ति मंत्रालय

• वह मशहूर बैंकर जिसने हाल ही में भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की- सुरेश एन पटेल

• हाल ही में जिस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्त्ताओं ने भारत में COVID-19 के प्रसार की भविष्यवाणी करने के लिये एक वेब-आधारित डैशबोर्ड ‘प्रकृति’ विकसित किया है- आईआईटी दिल्ली

• राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) ने लेह और जिस शहर के लिये 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक बसों और 10 हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित इलेक्ट्रिक कारों के लिये वैश्विक अभिरुचि पत्र आमंत्रित किये हैं- नई दिल्ली

• हाल ही में जिस देश ने कोरोनावायरस महामारी लॉकडाउन के कारण संकट का सामना कर रहे छोटे कारोबारियों की मदद के लिये ‘बाउंस बैक लोन स्कीम’ की शुरूआत की है- ब्रिटेन

• पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू को जितने सप्ताह तक आगे बढ़ाने का फैसला किया है- दो सप्ताह

• बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया. उनका निक नेम यह था- चिंटू

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy link