बजरंग पूनिया


भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया 65 किलो फ्री स्‍टाइल वर्ग की ताजा रैंकिंग में विश्‍व के नंबर एक खिलाड़ी हो गए हैं। 24वर्षीय पूनिया 96 अंक के साथ शीर्ष स्‍थान पर हैं। इस सीजन में उन्‍होंने राष्‍ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्‍वर्ण तथा विश्‍व चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ कुज पांच पदक जीते हैं। महिला रैंकिंग में पूजा ढांडा, रितु फोगाट, सरिता मोर, नवजोत कौर और किरन शीर्ष दस खिाडियों में शामिल हैं।





बजरंग पूनिया (जन्म 26 फ़रवरी 1994) एक भारतीय पहलवान हैं[1] जिन्होंने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को एकतरफा मुकाबले में 11-8 से शिकस्त दी।[2] एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान हो गए। बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy link