भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास  – मेघालय में शुरू

भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘संप्रीति-IX’ (SAMPRITI-IX) का नौवां संस्करण हाल ही में मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ. यह अभ्यास भारत और बंगलादेश के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रयास है.

यह सैन्य अभ्यास दो हफ्ते तक चलेगा. इस अभ्यास में काउंटर आतंकवाद अभियान पर अधिक जोर दिया जाएगा. यह अभ्यास भारत बांग्लादेश रक्षा सहयोग का हिस्सा है. इस दौरान संयुक्त राष्‍ट्र के निर्देश के तहत उग्रवाद एवं आतंकवाद से निपटने में रणनीतिक कार्रवाई का भी अभ्‍यास किया जाएगा.

इस अभ्यास का उद्देश्य

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत और बंगलादेश की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन तथा सहयोग के पक्षों को मजबूत और व्यापक बनाना है. इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग के पहलुओं को मजबूत बनाना तथा उनका विस्तार करना है.

इस अभ्यास में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों से निपटने में रणनीतिक स्तर की कार्रवाई होगा. यह अभ्यास एक दूसरे की रणनीति को समझने के अलावा दोनों देशों की आपसी साझेदारी को मजबूत बनाने हेतु किया जा रहा है.

अभ्यास से संबंधित मुख्य बिंदु

• भारत और बांग्लादेश के सैनिक संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अंतर्गत उग्रवाद एवं आतंकवाद से मुकाबला करने हेतु पर्वतीय व जंगली इलाकों में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशनों के साथ कमांड पोस्ट एक्सरसाइज और फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज आदि करेंगे.

• दोनों देश के सैनिक साथ ही आपदा प्रबंधन हेतु नागरिक अधिकारियों को सहायता देने में उनके सामरिक और तकनीकी कौशल को परखेंगे.

• यह सैन्य अभ्यास एक साल बांग्लादेश में तथा दूसरे साल भारत में होता है. इस अभ्यास का मकसद दोनों पड़ोसी देशों की सेनाओं के मध्य सकारात्मक संबंध बनाना है.

• दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को बेहतर बनाने हेतु इसे हर साल किया जाता है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों के बीच सहयोग को बढ़ाना भी मुख्य मकसद है.

• इस अभ्यास में बांग्लादेश की सेना के 31 अधिकारियों और 138 विभिन्न रैंक के सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय सेना की ओर से भी इतनी ही संख्या में एक समूह भाग ले रहे हैं.

भारत-बांग्लादेश संबंध:

भारत और बांग्लादेश दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश हैं. आमतौर पर इन दोनों देशों के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं. हालांकि कभी-कभी सीमा विवाद होते हैं. बांग्लादेश की सीमा तीन ओर से भारत द्वारा ही आच्छादित है. ये दोनो देश सार्क, बिम्सटेक, हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संघ और राष्ट्रकुल के सदस्य हैं.

भारत और बांग्लादेश अपने 68 साल पुराने द्विपक्षीय सीमा विवाद को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच रहे हैं. भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास संप्रीति से दोनों देशों की सेनाओं के बीच न केवल संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि दोनों सेनाओं के बीच आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy link